
आगरा के साइंटिफिक पैथोलॉजी लैब के फेसबुक पोस्ट से यह सवाल फिर से सबके मन में उठने लगा है | लैब में कोरोना जाँच के लिए प्रशासन के रोक लगाने पर यह प्रतिक्रिया की गयी| इस पोस्ट के अनुसार लैब संचालक ने जिला प्रशासन पर कोरोना मरीजों का सही आंकड़ा न बताने का आरोप लगाया है| मामला संज्ञान में आते ही कुछ देर बाद पोस्ट को डिलीट क्र दिया गया | डॉ . अशोक वर्मा ने नयी पोस्ट दाल कर बताया क उनकी फेसबुक आई डी हैक हो गयी थी |
आगरा में कोरोना जाँच लाल पैथोलॉजी , पेथकाइंड, एस आर लैब और साइंटिफिक पैथोलॉजी लैब में की जा रही थी| इनके सैंपल की जाँच करने पर पाया गया की ५ पॉजिटिव रिपोर्ट्स में से एक गलत है | जिससे इन निजी लैब क जाँच पर रोक लगा दी गयी| इस के बाद ही लैब के मैनेजिंग डाइरेक्टर डॉ. अशोक वर्मा , पूर्व उपाध्यक्ष आईएमए की फेसबुक आईडी से डीएम पर कोरोना के कम आंकड़े दिखने के आरोप लगाए है|