in

गालवान में भारतीय जवानों का जान गंवाना बेहद पीड़ादायक, राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा : राजनाथ सिंह

लद्दाख में चीन सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिकों के कुर्बान होने की घटना से पूरे देश में गुस्‍सा है| चीन के साथ इस हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिकों को जान गंवानी पड़ी है, वहीं चार गंभीर रूप से घायल है| इस मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर जान गंवाने वाले जवानों के प्रति संवेदना प्रगट की है.
राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके लिखा, ”गालवान में भारतीय जवानों का जाना बेहद विचलित करने वाला और पीड़ादायक है… हमारे जवानों ने कर्तव्य के पथ पर असीम साहस और हिम्मत का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की परम्परा को जीवंत रखते हुए अपनी जानें कुर्बान कर दीं… राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा.”

उन्होंने आगे लिखा, ”मेरा संवेदनाएं वीरगति को प्राप्त हुए उन सैनिकों के परिवारों के साथ है… इस कठिन घड़ी में समूचा देश कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है… हमें भारत के वीर सपूतों की बहादुरी और उनके अदम्य साहस पर गर्व है.’

सोमवार रात गालवान घाटी में भारत और चीन की सेना में हिंसक झड़प हुई थी इस झड़प में भारत के 20 जवानों की जान चली गई इसके अलावा भारत के चार जवान की स्थिति गंभीर है सेना ने इस बात की पुष्टि की है. वहीं, इस हिंसक झड़प में चीनी पक्ष को भी खासा नुकसान हुआ है| मंगलवार रात को बताया कि लद्दाख की गालवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीनी पक्ष की ओर से कम से कम 43 सैनिक जान गंवा चुके हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं| सीमा पर चीनी हेलिकॉप्टरों की आवाजाही भी बढ़ गई है|

What do you think?

Written by sujata kushwaha

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

0

लॉकडाउन में घर बैठे करे कमाई और पाए हर महीने इनकम

क्या आप भी हैं क्रेडिट कार्ड लोन से परेशान?