in

WTFWTF

आगरा में भीषण गर्मी से लोगों के छूटे पसीने

५ साल के बाद आगरा वालों को गर्मी ने बेहाल कर दिया | जून में बढ़ती उमस और गर्मी ने लोगो को बेहाल कर दिया| 2016 में प्री मानसून में चार दिन तक बादल और बूंदाबांदी ने राहत दी थी, लेकिन इस बार मध्य जून में न तो बारिश ही हुई और न ही बादल छाए। तापमान 40 डिग्री पर है और लोग पसीने से तरबतर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 19 जून से पहले उन्हें गर्मी से राहत नहीं मिलेगी | इस बार तय समय से पहले मानसून का उत्तर प्रदेश में दस्तक दिए जाने का पूर्वानुमान है लेकिन प्री मानसून ने अभी तक लोगों को कोई राहत नहीं दी है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।   दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है साथ ही उमस भी परेशान करती रहेगी। 19 जून से पहले मौसम के मिजाज में कोई बदलाव नहीं आ पाएगा।

उमस भरी गर्मी में कूलर और पंखे भी रहत नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में एसी की मांग बढ़ गई है। ऐसीka समय भी बढ़कर अब पांच से छह घंटे तक हो गया है। रात में दो-तीन घंटे एसी चलाने वाले भी अब छह से आठ घंटे तक चला रहे हैं। इससे बिजली की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। बिजली की मांग अब 320 से 325 मेगावाट पहुंच रही है, जबकि बीते सालों में जून में यह 450 से 480 मेगावाट तक रही है।

What do you think?

Written by sujata kushwaha

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

0

इस बार कई संयोग लेकर आ रहा सूर्य ग्रहण

आगरा में लगातार बढ़ रही मौतें,62 हुआ मृतकों का आंकड़ा